लेटेस्ट न्यूज़

गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश तो पत्नी डिंपल ने भाजपा को सुना दी खरी खोटी

समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार, 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Akhilesh and Dimple Yadav News: समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार, 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे. अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला देकर परिसर में न जाने की बात कही. मगर अखिलेश ने सुरक्षा बालों की एक न सुनी और वह JPNIC का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस घटना को लेकर मौके पर खूब बवाल मचा. अब इसी को लेकर मैनपुरी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बयान दिया है.