लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात के बाद क्या करने वाले हैं आजम खान? दोनों नेताओं की इन बातों से समझिए

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी नेता आजम खान और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की रामपुर में मुलाकात ने यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: सीतापुर जेल से रिहा होकर लौटे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को लेकर यूपी की सियासत में लगातार हलचल है. अखिलेश यादव को छोड़कर अबतक समाजवादी पार्टी के बड़े नेता भी आज़म खान की तरफ़ से बुलावा नहीं पा सके थे, लेकिन इसी बीच मौर्य समाज के बड़े नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे. दोनों की लगभग दो घंटे लंबी मुलाकात मीडिया और सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा कारण बन गई है. मौर्य के खुद सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो और बयानों से सियासी अटकलें तेज हो गईं हैं.