लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Azamgarh: अखिलेश यादव के गढ़ में राजभर और BJP ने कैसे की घेरने की तैयारी?

आजमगढ़ में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. 2022 में सभी 10 सीटें जीतने वाली सपा के सामने इस बार जातीय समीकरण, विकास, रोजगार और विधायकों के प्रदर्शन जैसे मुद्दे चुनौती बन सकते हैं. भाजपा भी सेंधमारी की तैयारी में है.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Azamgarh
Mood kya hai Azamgarh
social share
Google CTA

Mood kya hai Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल अभी से गर्माने लगा है. 2022 के चुनाव में जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर एकतरफा परचम लहराने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए आगामी राह इतनी आसान नजर नहीं आ रही है. जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और ग्राउंड रिपोर्टर्स के बीच हुई खास चर्चा के अनुसार, इस बार आजमगढ़ में जातिगत और धार्मिक समीकरणों के साथ-साथ विकास, विधायक निधि का सदुपयोग और जनप्रतिनिधियों के प्रति जन-आक्रोश बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है. पत्रकारों का मानना है कि यदि सपा ने समय रहते अपनी रणनीति और निष्क्रिय विधायकों के टिकट नहीं बदले तो भाजपा और एनडीए गठबंधन यहां सपा के 'अजेय दुर्ग' में बड़ी सेंध लगा सकते हैं.