UPTak Baithak Logo

'27 के खेवनहार'... यूपी उपचुनाव में सीट न मिलने के बाद निषाद पार्टी की इस होर्डिंग के क्या हैं मायने?

UP News: राजनितिक दल 2027 के सियासी रण को लक्ष्य करते हुए दिख रहे हैं. लखनऊ में यूपी बीजेपी के मुख्यालय के बाहर भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी की होर्डिंग लगी है, जिसमें संजय निषाद को 'सत्ताईस का खेवनहार' बताया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: यूपी में नौ सीटों पर नामांकन की आज (24 अक्टूबर) आखिरी तारीख है. इस बीच राजनितिक दल 2027 के सियासी रण को लक्ष्य करते हुए दिख रहे हैं. लखनऊ में यूपी बीजेपी के मुख्यालय के बाहर भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी की होर्डिंग लगी है, जिसमें संजय निषाद को 'सत्ताईस का खेवनहार' बताया गया है. ये होर्डिंग चर्चा का विषय बनी है. उपचुनाव में निषाद पार्टी को कोई भी सीट बीजेपी से नहीं मिली है. इससे पहले सपा की ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ होर्डिंग चर्चा का विषय बनी थी.