संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर हाथ में ये क्या लेकर पहुंच गई पुलिस, कुछ बड़ा होने वाला है?
Ziaur Rahman Barq Notice News: संभल हिंसा मामले में पुलिस की जांच तेज़! सांसद जियाउर्रहमान बर्क को BNS की धारा 35/3 के तहत नोटिस जारी, दिल्ली जाकर हो सकती है पूछताछ. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Sambhal News
Ziaur Rahman Barq Notice News: संभल हिंसा मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर है. आपको जानकारी दे दें कि मंगलवार को पुलिस ने सांसद बर्क को पूछताछ के लिए नोटिस दिया, जिससे हिंसा के पीछे के संभावित कारणों और उनके जुड़े होने की जांच की जा सके.
