लेटेस्ट न्यूज़
live blog active
लाइव

West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल चुनाव के नतीजों में रुझानों में कौन आगे? यहां देखिए लेटेस्ट आंकड़े

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: 4 मई को बंगाल के महासंग्राम का फैसला! क्या सीएम योगी का धुआंधार प्रचार और 'बुलडोजर मॉडल' बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनाएगा? यूपी 2027 के चुनाव से पहले इन नतीजों को भाजपा के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा है. देखें रुझानों और नतीजों का सबसे तेज़ लाइव ब्लॉग.

ADVERTISEMENT

LIVE Updates West Bengal Assembly Election Result 2026
LIVE Updates West Bengal Assembly Election Result 2026
social share
google news

West Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों का सबसे सटीक और तेज लाइव अपडेट्स यहां देखें. आज 4 मई को तय होगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पक्ष में कल्याणी, बांकुड़ा, और पुरुलिया समेत 20 से अधिक जनसभाओं और रोड शो के जरिए धुआंधार प्रचार किया है, जिससे यूपी के लोगों की दिलचस्पी भी इन नतीजों में बढ़ गई है.

  • 10:14 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: आसनसोल में बीजेपी का 'क्लीन स्वीप'? सभी 5 सीटों पर बनाई बढ़त

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद उत्साहजनक खबरें आ रही हैं. ताजा रुझानों के अनुसार, इस क्षेत्र की सभी पाँचों विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है, जिससे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में खलबली मच गई है.

  • 10:00 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: बंगाल में भाजपा बहुमत का आंकड़ा किया पार

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने खेला कर दिया है. रुझानों में बीजेपी 150 सीटों पर आगे चल रही है और TMC 103 सीटों पर आगे चल रही है.

  • 09:46 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: बंगाल में भाजपा बहुतमत के करीब

    WB Election Results LIVE: इस बीच सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब है. अभी भाजपा 144 जबकि टीएमसी 100 सीटों पर आगे नजर आ रही है. 

  • 09:34 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: सुवेंदु अधिकारी का 'डबल धमाका', नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर बनाई बढ़

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सबसे बड़ी खबर सुवेंदु अधिकारी को लेकर सामने आ रही है. ताजा रुझानों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी ने अपनी दोनों ही विधानसभा सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर पर बढ़त बना ली है. इसे भाजपा के पक्ष में एक बड़े 'खेला' के तौर पर देखा जा रहा है.

  • 09:22 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: रुझानों में पिछड़ने के बाद कोलकाता में TMC दफ्तर पर सन्नाटा, समर्थकों की भारी भीड़ गायब

    WB Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर आज वोटों की गिनती जारी है. जैसे-जैसे चुनावी नतीजे और रुझान सामने आ रहे हैं, कोलकाता के सियासी गलियारों से चौंकाने वाली तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुख्य कार्यालय के बाहर, जहाँ आमतौर पर भारी भीड़ और उत्सव का माहौल रहता था, वहां वर्तमान में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है.

  • 09:14 AM • 04 May 2026

    Bengal Election Results 2026: बंगाल के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने बनाई बढ़त

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है.

    ताजा रुझानों का समीकरण:

    • बीजेपी (BJP): 121 सीटों पर आगे
    • टीएमसी (TMC): 107 सीटों पर आगे
  • 09:06 AM • 04 May 2026

    WB Election Results LIVE: बंगाल में ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर हो गया खेला?

    West Bengal Counting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट भवानीपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे चल रहे है.

  • 08:55 AM • 04 May 2026

    WB Election Results Updates 2026: रुझानों में भाजपा के लिए आई बड़ी खबर

    West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: इस बीच आपको सबसे बड़ी खबर बता दें कि रुझानों में भाजपा ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया है. भाजपा अब बहुमत से कुछ ही सीटें दूर है. इस समय भाजपा 103 जबकि TMC 99 सीटों पर आगे चलती दिखाई दे रही है. 

  • 08:47 AM • 04 May 2026

    WB Election Results 2026: बंगाल में फिर पलटे रुझान

    WB Vidhan Sabha Chunav results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में एक बार फिर पलट गए हैं. आपको बता बता दें कि रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. भाजपा अभी 88 जबकि TMC रुझानों में 73 सीट पर आगे है. 

  • 08:37 AM • 04 May 2026

    WB Election Election Results: बंगाल में पलट गए रुझान 

    WB Vidhan Sabha Chunav Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में रुझान पलट गए है. TMC 66  सीटों के साथ आगे चल रही है, वहीं बीजेपी के खाते में फिलहाल 50 सीटें है.

  • 08:35 AM • 04 May 2026

    West Bengal Vote Counting 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आया लेटेस्ट रुझान

    West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नया रुझान सामने आया है. इसके मुताबिक बीजेपी 41 सीटें और TMC 53 सीटें पर आगे नजर आ रही है. 

  • 08:28 AM • 04 May 2026

    West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझान में कौन आगे?

    WB Election Results Updates: पश्चिम बंगाल के 293 सीटों के लिए गिनती शुरू हो गई है. रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. भाजपा जहां 31 सीटों पर आगे है, वहीं TMC 27 सीटों पर आगे चल रही है.

  • 08:05 AM • 04 May 2026

    WB Assembly Election Results 2026 LIVE: सीएम योगी ने भाजपा के पक्ष में खूब बनाया था माहौल

    WB Vidhan Sabha Chunav Results: दमदम, कोलकाता के जोड़ासांको से लेकर पुरुलिया और झारग्राम तक, सीएम योगी ने बंगाल के चप्पे-चप्पे पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया. उन्होंने टीएमसी सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए 'राम' और 'बुलडोजर' को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया. आज जब नतीजे सामने आ रहे हैं, तो सवाल केवल बंगाल की सत्ता का नहीं बल्कि भाजपा की उस रणनीति का भी है जिसे यूपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक के कंधों पर सौंपा गया था. 

  • 08:04 AM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल की लड़ाई का सीधा असर यूपी पर कैसे पड़ेगा?

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: यूपी के लोगों के लिए बंगाल चुनाव के नतीजे केवल एक अन्य राज्य के परिणाम नहीं हैं, बल्कि यह 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव का ट्रेलर भी हो सकते हैं. बंगाल की लड़ाई का सीधा असर यूपी की राजनीति पर पड़ना तय है क्योंकि यदि भाजपा यहाँ सफल होती है, तो उसके लिए यूपी का किला बचाने की राह और भी मजबूत होगी. टीएमसी के "गुंडागर्दी" वाले आरोपों और सीएम योगी की "पंचर बनाने" वाली सख्त चेतावनियों के बीच बंगाल की जनता ने किसे चुना है, इसका फैसला अब चंद घंटों में होने वाला है.

  • 08:03 AM • 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: क्या बंगाल में चलेगा यूपी का 'बुलडोजर'?

    WB Election Results 2026 LIVE: क्या बंगाल में चलेगा यूपी का 'बुलडोजर'? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैलियों के दौरान हुगली और बांकुड़ा जैसे इलाकों में बुलडोजर को कानून-व्यवस्था का प्रतीक बनाकर पेश किया था. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही दंगाइयों का सटीक इलाज कर सकती है. योगी ने 12 अप्रैल 2026 से विष्णुपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी और आज यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी लगभग 20 जनसभाओं ने मतदाताओं के मन पर कितना गहरा प्रभाव डाला है.
     

  • 07:33 AM • 04 May 2026

    West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी दएग्जिट पोल्स में दिखी थी कड़ी टक्कर

    WB Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल की पाने के लिए किसी भी दल को बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 छूना होगा. इस बार मुकाबला काफी रोचक है क्योंकि एग्जिट पोल्स में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है. मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो चुका है, जो अपने नेताओं की जीत के लिए उत्साहित हैं.
     

  • 07:31 AM • 04 May 2026

    West Bengal Election Result 2026 LIVE: 4 मई को होगा बंगाल के भविष्य का फैसला तय

    West Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में आज का दिन लोकतंत्र का महापर्व है क्योंकि 4 मई को असम, तमिलनाडु और केरल के साथ-साथ बंगाल के भविष्य का फैसला होने वाला है. राजनीतिक विश्लेषकों की नज़रें खास तौर पर बंगाल पर टिकी हैं क्योंकि भाजपा ने यहाँ पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से टीएमसी के खिलाफ मोर्चा संभाला और रैलियों में 'गुंडों' के खिलाफ सख्त चेतावनी दी, उसका असर आज के नतीजों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है.