लेटेस्ट न्यूज़

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: गूंगी-बहरी होने का ड्रामा कर मंडप में करते थे 'फिल्मी खेल', ऐसे फंसाते थे शिकार

Luteri Dulhan Gang Exposed: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है.

ADVERTISEMENT

Luteri Dulhan Gang Exposed:
Luteri Dulhan Gang Exposed:
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे नकदी और जेवरात ठगता था. बता दें यह मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से चार महिला आरोपितों को पकड़ा. उनके पास से 39,500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद किया गया है. इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया. उन्होंने बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.