लेटेस्ट न्यूज़

संसद की लॉबी में डिंपल यादव से मिले वरुण गांधी, हुआ हालचाल पर क्या हुई बात?

लोकसभा चुनाव करीब हैं. राजनीतिक दलों ने आम चुनावों को देखते हुए अपनी-अपनी रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है. इसी बीच संसद का मॉनसून…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लोकसभा चुनाव करीब हैं. राजनीतिक दलों ने आम चुनावों को देखते हुए अपनी-अपनी रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है. इसी बीच संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. इस दौरान एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस तस्वीर को देखकर सियासी हलकों में जबरदस्त चर्चाएं हैं. दरअसल लोकसभा सत्र के दौरान पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव आपस में बात करते हुए दिखे.