UPTak Baithak Logo

भाजपा के सहयोगी संजय निषाद ने सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे से की मुलाकात, क्या चुनाव से पहले बदल देंगे पाला?

यूपी की राजनीति में मंत्री और चर्चित नेता डॉ. संजय निषाद की सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब संजय निषाद के चुनाव से पहले पाला बदलने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad Meets Mata Prasad Pandey
Sanjay Nishad Meets Mata Prasad Pandey
social share
Google CTA

Sanjay Nishad Meets Mata Prasad Pandey: यूपी की राजनीति में मंत्री और चर्चित नेता डॉ. संजय निषाद की सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब संजय निषाद के चुनाव से पहले पाला बदलने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने तलाशे जाने लगे हैं. खास बात यह भी है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की थी.