2027 चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में बढ़ी खटास, इमरान मसूद के बयान पर सपा और कांग्रेस में तेज हुई जुबानी जंग, BJP ने ली चुटकी!
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खटास बढ़ती दिख रही है. इमरान मसूद के बयान पर सपा ने कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए, जबकि बीजेपी ने भी गठबंधन पर तंज कसा.
ADVERTISEMENT

UP Politics
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयान के बाद सपा ने कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. वहीं बीजेपी ने भी इस विवाद को लेकर गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं.
