लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में 14-15-16 व 17 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया इस तारीख को गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Prayagraj Rain Update: प्रयागराज में 14,15,16 व 17 जुलाई तक मौसम बदला रहेगा. IMD के अनुसार बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj Rain Update
Prayagraj Rain Update (Photo: AI)
social share
Google CTA

Prayagraj Rain Forecast Today: प्रयागराज में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 14,15,16 व 17 जुलाई के बीच शहर में थोड़े बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. खास बात यह है कि 15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.