लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: नागल में जर्जर छत बनी काल, मलबे में दबकर 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी

Saharanpur House Collapse: सहारनपुर के नागल क्षेत्र में जर्जर मकान की छत गिरने से 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने जर्जर मकानों का सर्वे कर सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है.

ADVERTISEMENT

नागल में जर्जर छत बनी काल, मलबे में दबकर 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी
नागल में जर्जर छत बनी काल, मलबे में दबकर 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी
social share
Google CTA

Saharanpur News: जनपद के नागल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने से 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.