लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur News: राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ram Mandir Trust Audit: सीतापुर में आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की. संगठन ने दान, खर्च और अन्य निर्णयों में पारदर्शिता तथा सार्वजनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
social share
Google CTA

Sitapur News: आज़ाद अधिकार सेना की जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से अब तक हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने और स्थायी सार्वजनिक पारदर्शिता व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर भारत की राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा.