लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में गंगा का बढ़ा जलस्तर, डलमऊ-ऊंचाहार के घाट जलमग्न, प्रशासन अलर्ट

Raebareli Flood Alert: रायबरेली में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से डलमऊ और ऊंचाहार के कई घाट जलमग्न हो गए हैं. प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर तटीय क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी है. फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन लोगों को नदी किनारे सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में गंगा का बढ़ा जलस्तर, डलमऊ-ऊंचाहार के घाट जलमग्न, प्रशासन अलर्ट
रायबरेली में गंगा का बढ़ा जलस्तर, डलमऊ-ऊंचाहार के घाट जलमग्न, प्रशासन अलर्ट
social share
Google CTA

Raebareli News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रायबरेली में भी दिखाई देने लगा है. जनपद से होकर गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डलमऊ और ऊंचाहार के कई प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं. बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और तटीय क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.