'मेरे हार्ट का ऑपरेशन हुआ था...' सुप्रीम कोर्ट में गाली देने वाले इटावा के प्रबल यादव की मां ने सुनाई नई कहानी
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल प्रताप यादव की मां कुंती देवी पहली बार बोलीं. उन्होंने बेटे की आर्थिक तंगी, अपने हार्ट ऑपरेशन और परिवार की परेशानियों का जिक्र किया. खबर में पढ़िए परिवार ने क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Prabal Yadav News
सुप्रीम कोर्ट में जजों के सामने फाइल के पन्ने उछालने और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में चर्चा में आए इटावा के प्रबल प्रताप यादव को लेकर अब उसके परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया पर जहां प्रबल के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं उसकी मां कुंती देवी और परिवार ने दावा किया है कि प्रबल लंबे समय से आर्थिक तंगी, पारिवारिक परेशानियों और कानूनी लड़ाई से तनाव में था. परिवार का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति पर इन समस्याओं का गहरा असर पड़ा था.
