UPTak Baithak Logo

UP पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द: उसी एडमिट कार्ड पर 15 दिन में कराएं एग्जाम, पल्लवी और क्या बोलीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्‍य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया. इसके साथ ही सरकार ने छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Police Recruitment Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्‍य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया. इसके साथ ही सरकार ने छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं. वहीं, यूपी सरकार द्वारा परीक्षा को निरस्त करने के आदेश के बाद अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने यूपी सरकार के इस फैसले को अधूरा बताया है. साथ ही मांग की है कि 15 दिनों के भीतर या लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम को फिर से आयोजित कराया जाए.