लेटेस्ट न्यूज़

UP Nikay Chunav result: CM योगी ने दिखाया जलवा तो PM मोदी भी खुद ये बात कहने से रोक नहीं पाए

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के मेयर की सभी 17 सीटों के रिजल्ट सामने आ गए हैं. मेयर की सभी 17 सीटों पर बीजेपी ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के मेयर की सभी 17 सीटों के रिजल्ट सामने आ गए हैं. मेयर की सभी 17 सीटों पर बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है. निकाय चुनाव में बीजेपी की इस बड़ी जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-दूसरे की तारीफ की है.

दरअसल, सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा,

“उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर यूपी बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है. राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!”

सीएम योगी के इस ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी ने रीट्वीट किया. पीएम मोदी ने कहा, “निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए यूपी बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई. यह सफलता सीएम योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है.”

बीजेपी ने राज्य के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त की है.

ये भी पढ़ें- ‘अतीक-असद’ ने प्रयागराज में सपा को कर दिया ढेर! ऐसा तो अखिलेश यादव ने भी सोचा न होगा