लेटेस्ट न्यूज़
live blog active
लाइव

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी की 11 MLC सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, 7 जिलों में काउंटिंग सेंटर, BJP-SP के प्रदर्शन पर नजर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर आज, मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वोटों की गिनती के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP MLC Election Results 2026
UP MLC Election Results 2026 (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

UP MLC Chunaav Result 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर आज, मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वोटों की गिनती के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन में मतगणना कराई जा रही है. बता दें इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी है. यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजों और मतगणना से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें यूपी Tak के साथ...

  • 09:23 AM • 27 Oct 2026

    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: सपा उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी का बड़ा दावा

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी ने मतगणना के बीच अपनी जीत पर पूरा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा "हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, और इस भरोसे का कारण भारी मतदान है. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान में लगभग 9-10% की वृद्धि हुई है... किसी भी शिक्षक नेता ने इन मुद्दों पर सवाल नहीं उठाए थे. ये मुद्दे हैं पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय का प्रावधान. मैंने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है... यह महज संयोग है कि मैं समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार हूं, और ये मुद्दे मेरे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं."   
     

  • 09:17 AM • 27 Oct 2026

    सपा उम्मीदवार डॉ. मान सिंह बोले- 'हम अखिलेश के सिपाही हैं'

    यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार डॉ. मान सिंह यादव ने सख्त तेवर दिखाते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार का कुकर्म करता है, तो हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम अखिलेश यादव के सिपाही हैं. एक दिन तो सबकी मृत्यु निश्चित है, लेकिन कुकर्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

  • 09:07 AM • 27 Oct 2026

    भाजपा उम्मीदवार अवनीश सिंह को भारी जीत का भरोसा

    लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने मतगणना से पहले अपनी जीत का दावा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की है.   उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आज मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में जिस तरह से सहयोग किया है और इतनी भारी संख्या में मतदान हुआ है, वह सराहनीय है. भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मत डाले जाने की उम्मीद है. भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हमें विजय प्राप्त होगी.' लखनऊ स्नातक सीट पर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मतपत्रों की छंटाई के साथ शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

  • 09:03 AM • 27 Oct 2026

    सपा उम्मीदवार सुशील कुमार ने किया बड़ा दावा

    लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुशील कुमार ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की अपील की है. उन्होंने कहा, 'मैं प्रशासन से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और निष्ठा बनाए रखने का आग्रह करता हूं. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकार या किसी अन्य संस्था की ओर से किसी भी बाहरी दबाव को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की अनुमति न दी जाए. यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है. यदि वे इस संवैधानिक दायित्व का पालन करते हैं, तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निस्संदेह विजयी होंगे.'

    लखनऊ शिक्षक सीट पर सपा के सुशील कुमार का सीधा मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार से है और दोनों दलों के एजेंट मतगणना स्थल पर मुस्तैद हैं.
     

  • 08:59 AM • 27 Oct 2026

    वाराणसी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा: DIG शिवहरि मीणा बोले - 'ड्रोन और CCTV से रखी जा रही है पैनी नजर'

    यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. मतगणना केंद्र की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी देते हुए डीआईजी (कानून एवं व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने कहा, 'आज मतगणना का दिन है और वाराणसी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात नियंत्रण का पूरा प्लान तैयार किया है. इसके तहत बाहरी, भीतरी और एकांत (आइसोलेशन) सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जहां मानक से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है.'

  • 08:30 AM • 27 Oct 2026

    आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती

    आगरा में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए आज मतगणना होगी. मतगणना नवीन मंडी समिति में कराई जाएगी, जहां आगरा समेत 12 जिलों के मतपत्रों की गिनती होगी. दोनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं. शिक्षक सीट की मतगणना 11 चक्रों और स्नातक सीट की 20 चक्रों में पूरी होगी. वरीयता के वोटों की गिनती के कारण नतीजे आने में समय लग सकता है. केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सीसीटीवी से निगरानी होगी. मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा और प्रवेश केवल अधिकृत पहचान पत्र से मिलेगा. भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, जबकि रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा. शिक्षक सीट का परिणाम देर रात या बुधवार सुबह, जबकि स्नातक सीट का नतीजा बुधवार को आने की संभावना है.

  • 08:28 AM • 27 Oct 2026

    बरेली में 17 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    बरेली में एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बरेली में आज 17 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा. खंड स्नातक चुनाव में नौ जिलों के 47,701 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद के बीच मुख्य मुकाबला है. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संजय कम्युनिटी हॉल में सुबह बैलेट पेपर के जरिए मतगणना शुरू होगी. मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतगणना स्थल पर कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी और जिलाधिकारी मौजूद हैं.