UP MLC चुनाव: 5 एमएलसी सीटों पर 30 जनवरी को होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे
Up Mlc Chunav: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 5 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान आगामी 30 जनवरी को…
ADVERTISEMENT

Up Mlc Chunav: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 5 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान आगामी 30 जनवरी को होगा. वहीं, निर्वाचन की अधिसूचना 5 जनवरी को जारी होगी. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अजय कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए आगामी 12 जनवरी का दिन तय किया गया है. उस दिन नामांकन किए जाएंगे. वहीं, नामांकन की जांच 13 जनवरी को की जाएगी. 16 जनवरी को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, यदि वे लेना चाहें तो.