UPTak Baithak Logo

स्वामी, दारा, राजभर… बीजेपी का साथ छोड़ गलती कर दी या अखिलेश को दिला देंगे जीत? समझें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले जनवरी के दूसरे हफ्ते में जिस तरीके से बीजेपी के पिछड़े समाज के बड़े नेताओं ने पार्टी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले जनवरी के दूसरे हफ्ते में जिस तरीके से बीजेपी के पिछड़े समाज के बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (एसपी) का दामन थामा, इससे एसपी को शुरुआती ‘मनोवैज्ञानिक बढ़त’ मिलने की बात कही गई. इससे संकेत ये दिया गया कि समाजवादी पार्टी, बीजेपी का किला ध्वस्त कर देगी. इन नेताओं ने एक साथ बीजेपी पर पिछड़ी जातियों की अनदेखी, आरक्षण पर खतरा और बीजेपी पर एक जाति विशेष का प्रभाव होने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ी थी.