वाराणसी में BJP उम्मीदवारों की ‘तस्वीर वाली पर्ची’ पर बवाल, SP ने लगाए ये आरोप
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के तहत सोमवार, 7 मार्च को 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के तहत सोमवार, 7 मार्च को 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) ने वाराणसी में निष्पक्ष चुनाव न होने का आरोप लगाया है. एसपी का आरोप है कि मतदान केंद्र पर लोग वो पर्ची लेकर जा रहे हैं, जिसपर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न, प्रत्याशी का नाम और उसकी तस्वीर छपी है.

