लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने कैंडिडेट चुनने के लिए अपनाया खास तरीका

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर ट्रांसपेरेंसी अपनाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर ट्रांसपेरेंसी अपनाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए हाईटेक प्लान बनाया है. पार्टी ने 403 विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उम्मीदवारों को एक फॉर्म दिया है, जिसे भरकर उन्हें वापस करना है. इसके अलावा, उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा. इन्हीं सब मापदंडों के आधार पर अंत में कांग्रेस नेतृत्व उम्मीदवार का चयन करेगा.