UPTak Baithak Logo

यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? BJP की हार पर बयान के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे दिल्ली

Yogi Adityanath and Keshav Prasad Maurya  : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय भूचाल आया हुआ. लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में उम्मीदों के मुताबिक जीत हासिल न कर पाने से बीजेपी नेता अब तक हैरान हैं और इसकी पड़ताल करने में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या फिर दिल्ली पहुंचे
social share
Google CTA

Yogi Adityanath and Keshav Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय भूचाल आया हुआ. लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में उम्मीदों के मुताबिक जीत हासिल न कर पाने से बीजेपी नेता अब तक हैरान हैं और इसकी पड़ताल करने में जुटे हैं. रविवार को पार्टी ने लखनऊ में यूपी बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया और इस सम्मेलन में काफी कुछ देखने को मिला. सम्मेलन में संगठन और सरकार के बीच तलवार खींची दिखी और दोनों ही अलग-अलग नजर खेमे में खड़े नजर आए. यूपी में बीजेपी के हार के कारणों के खोज के बीच अब उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से आज दिल्ली में मुलाकात की.