UPTak Baithak Logo

2027 में वाराणसी की पिंडरा सीट से यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बताया क्यों छोड़ी थी भाजपा

मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 2027 में पिंडरा विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की. उन्होंने वाराणसी चुनाव, कानून-व्यवस्था और बीजेपी की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

 Panchayat Aaj Tak Mathura Ajay Rai congress
Photo: Ajay Rai
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की भावी राजनीतिक दिशा, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर गुरुवार को मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' में यूपी के कई बड़े सियासी चेहरे शामिल हो रहे हैं. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक सवालों के खुलकर जवाब दिए. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बीजेपी की अंदरूनी कार्यशैली और अपनी पुरानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान सहित कई अहम मुद्दों पर बात रखी.