लेटेस्ट न्यूज़

UP उपचुनाव: अवधेश प्रसाद के बेटे और लालजी वर्मा की बेटी को लड़ाएगी सपा? अंदरखाने से आई ये खबर

फैजाबाद का सांसद बनने से पहले अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से सपा विधायक थे. अब उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा किस नेता को अपना प्रत्याशी बनाएगी?

ADVERTISEMENT

Picture: Awdhesh Prasad & Lalji Verma
Picture: Awdhesh Prasad & Lalji Verma
social share
google news

UP News: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद यूपी के जिस नवनिर्वाचित सांसद की खूब चर्चा है, उनका नाम अवधेश प्रसाद है. बता दें कि सपा नेता अवधेश प्रसाद ने बड़ा उलटफेर करते हुए फैजाबाद (अयोध्या) सीट से जीत हासिल की है. यह वही फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां हालिया 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव-निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य आयोजन के साथ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की थी. मालूम हो कि फैजाबाद का सांसद बनने से पहले अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से सपा विधायक थे. अब उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा किस नेता को अपना प्रत्याशी बनाएगी?