यूपी उपचुनाव : इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार! यूपी की इस सीट पर कांग्रेस नेता ने किया नामांकन
Uttar Pradesh By Election 2024 : उत्तर प्रदेश के नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी बिसात बिछने लगी है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
Uttar Pradesh By Election 2024 : उत्तर प्रदेश के नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी बिसात बिछने लगी है. इस चुनावी जंग के मैदान में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सिपहसलार यानी उम्मीदवारों का उतारना भी शुरू कर दिया है. वहीं उम्मीदवारों के नामों के घोषणा के बीच प्रयागराज से एक बड़ी खबर आई. प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के भीतर नई दरारें देखने को मिल रही हैं. प्रयागराज की फूलपुर सीट से कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने नामाकंन दाखिल किया है.