10 सीटों के उपचुनाव को ऐसे लड़ने में जुटीं मायावती, 19 सितंबर को लखनऊ में कुछ बड़ा करने की तैयारी
लोकसभा चुनाव को हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर जा टिकीं हैं.
ADVERTISEMENT

बसपा सुप्रीमो मायावती
UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की राजनीतिक फ़िज़ाओं इस समय उपचुनाव की गंध काफी तेजी से आ रही है. लोकसभा चुनाव को हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर जा टिकीं हैं. 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक तरफ सपा-भाजपा, उपचुनाव में जीत के लिए में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती तो वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कमर कस ली है. उपचुनाव के लिए बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान करना भी शुरू कर दिया है. वहीं अब बसपा सुप्रीमों लखनऊ में एक बड़ी बैठक करने जा रही हैं.