100 साथियों के साथ मैराथन बैठक, अखिलेश अब नवरात्र में करेंगे बड़ा चुनावी ऐलान, ये है पूरा मामला
उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन सियासी दलों ने अभी से ही अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
Uttar Pradesh News : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. इन सीटों पर मतदान की तारीखों का इंतजार राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम आदमी तक को है. उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन सियासी दलों ने अभी से ही अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. उपचुनाव में मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन देखी जा रही है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव उपचुनाव को लेकर नवरात्रों में बड़ा एलान कर सकते हैं.