यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा खेल! 8 चेहरों में ये 3 OBC, 2 SC और 3 GEN नेता शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्या सागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप चौहान और श्रुति गंगवार को जगह मिली है.
ADVERTISEMENT

BJP Rajya Sabha Candidates
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्या सागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप चौहान और श्रुति गंगवार को जगह मिली है. वहीं, यूपी से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को इस बार टिकट नहीं मिला है. बीजेपी की सूची सामने आने के बाद अब यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.
