लेटेस्ट न्यूज़

UP विधानसभा मॉनसून सत्र: अखिलेश बोले- ‘जन आक्रोश से डरकर BJP असुरक्षित महसूस कर रही है’

UP Political News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में पार्टी कार्यालय से पदयात्रा का आयोजन किया लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से विधानभवन की तरफ पैदल जा रहे थे, तभी पुलिस ने विक्रमादित्य मार्ग चौराहे के निकट इनको रोक लिया. इसके बाद सपा अध्‍यक्ष यादव और अन्‍य नेता विरोध स्‍वरूप वहां धरने पर बैठ गए.