UP चुनाव: BJP में हार वाली सीटों पर समीक्षा शुरू, ‘भीतरघातियों’ पर हो सकती है कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीतकर फिर से सत्ता में वापसी कर रही बीजेपी ने चुनावी नतीजों की समीक्षा भी शुरू कर दी है.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीतकर फिर से सत्ता में वापसी कर रही बीजेपी ने चुनावी नतीजों की समीक्षा भी शुरू कर दी है. क्षेत्रवार समीक्षा में उन सीटों पर खास नजर है जिन पर पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है. काशी और गोरक्ष क्षेत्र के उन जिलों को लेकर खास तौर पर मंथन हो रहा है, जहां वोट प्रतिशत घटा है और जिन जिलों में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली.