योगी सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में आज पहुंचेगी ₹148 करोड़ से ज्यादा की रकम
उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर शनिवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की राशि भेजेंगे.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath (File Photo)
UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर शनिवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की राशि भेजेंगे. इसमें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं. सरकार के अनुसार, छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को ऑटोमेशन से जोड़ने के बाद व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और विद्यार्थियों तक रकम समय पर पहुंच रही है.
