यूपी में जिस सीट पर पड़े सबसे अधिक वोट उसका ये एग्जिट पोल आपको चौंका देगा, कौन जीत रहा?
UP Byelection News: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये बुधवार को मतदान के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच जोरदार सियासी झड़प हुई.
ADVERTISEMENT

Kundarki Byelection News
UP Byelection News: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये बुधवार को मतदान के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच जोरदार सियासी झड़प हुई. दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे पर धांधली और गुंडागर्दी के आरोप लगाए. आपको बता दें कि बुधवार को जिन 9 सीटों पर वोटिंग हुई उनमें मुरादाबाद की कुंदरकी सीट भी शामिल थी. मालूम हो कि कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी और चुनाव के बीच में ही सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान ने धांधली का आरोप लगाते हुए यहां फिर से चुनाव कराने की मांग की. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सीट पर कौन चुनाव जीत रहा है? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए यूपी तक ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों से बात की है. खबर में आगे जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?