लेटेस्ट न्यूज़

तब यंग मायावती को जिस चीज से थी आपत्ति उसी को लेकर CM योगी से भिड़ गए चंद्रशेखर आजाद

Chandrashekhar Azad News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया है. दरअसल, एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने 'हरिजन' शब्द का प्रयोग किया था, जिसपर चंद्रशेखर ने आपत्ति जताई है.

ADVERTISEMENT

Picture: Mayawati
Picture: Mayawati
social share
Google CTA

Chandrashekhar Azad News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया है. दरअसल, एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने 'हरिजन' शब्द का प्रयोग किया था, जिसपर चंद्रशेखर ने आपत्ति जताई है. चंद्रशेखर ने हमला बोलते हुए कहा कि 'समाज को 'सीएम, हरिजन' और 'गैर हरिजन' में बांट रहे हैं. क्या शब्द के प्रयोग से उनका तथाकथित हिंदू खतरे में नहीं आता?' मालूम हो कि इसी शब्द का बसपा चीफ मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के वक्त विरोध जताया था. मायावती ने तब कहा कि था कि 1977 में जनता पार्टी के लोग हरिजन शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे और तब उन्होंने इसकी मुखालफत की थी.