योगी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ... इन 6 नए चेहरों को मौका, 2 नेताओं का बढ़ा कद
UP Cabinet Expansion Today: उत्तर प्रदेश में आज योगी कैबिनेट का विस्तार होगा. नरेन्द्र कश्यप और अजीत पाल कैबिनेट मंत्री बनेंगे, जबकि मनोज पांडे समेत 6 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Pankaj Chaudhary
UP Political News: उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. आज यानी रविवार को लखनऊ के राजभवन में हलचल तेज होने वाली है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है. आज होने वाले इस विस्तार में कुल आठ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस फेरबदल में जहां छह नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा रहा है, वहीं दो मौजूदा राज्य मंत्रियों की पदोन्नति कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है.