उपचुनाव में पारंपरिक सीटों पर सपा की हार, शिवपाल यादव बोले- जनादेश स्वीकार करना चाहिए
आजमगढ़ और रामपुर की सपा की पारंपरिक सीट पर समाजवादी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के बाद शिवपाल यादव ने कहा- ‘जो जनता…
ADVERTISEMENT

आजमगढ़ और रामपुर की सपा की पारंपरिक सीट पर समाजवादी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के बाद शिवपाल यादव ने कहा- ‘जो जनता ने जनादेश दिया है उसको सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए, सबको पता है अब सब कुछ स्वीकार कर लो.’ इटावा में जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कुछ सवालों का जवाब देने की बजाय ये कह दिया- ‘सबको पता है कि इस चुनाव में हम शांत रहे हैं.’