लेटेस्ट न्यूज़

‘महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा’, पुरानी संसद में आखिरी कार्यवाही में बोलीं मेनका गांधी

Uttar Pradesh News : संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में चलेगी.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में चलेगी. इससे पहले पुरानी संसद में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहीं इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने संबोधित किया. महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के चर्चाओं के बीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि, ‘ आज ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा है.’

‘महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा’

पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि ‘यह आज एक ऐतिहासिक दिन है और मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा होने पर गर्व है. हम एक नई इमारत में जा रहे हैं और उम्मीद है कि यह भव्य इमारत एक नई इमारत की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगी.’ भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, ‘आज मुझे लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद के रूप में इस सम्मानित सभा को संबोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मैंने अपना अधिकांश जीवन इस संस्थान में बिताया है और मैंने 7 प्रधानमंत्रियों और उनके गठन को देखा है और अपने देश का भव्य इतिहास भी देखा है.’

मेनका गांधी ने आगे कहा कि, ‘बतौर सांसद मैंने अपने प्रयास से बदलाव लाने की कोशिश की है, ‘चाहे फिर वो पर्यावरण मंत्री के तौर पर हो या फिर बीजेपी सांसद के तौर पर. मैं संसद में 32 साल की उम्र में संसद आई, मेरे पति की मौत के 9 साल बाद. हम नए संसद भवन में जा रहे हैं.’