लेटेस्ट न्यूज़

यूपी उपचुनाव में सपा का PDA कार्ड: 9 सीटों पर 4 मुस्लिम, 3 ओबीसी और 2 दलित उम्मीदवार उतारे मैदान में

समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों में पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) कार्ड खेला, 9 सीटों पर 4 मुस्लिम, 3 ओबीसी और 2 दलित उम्मीदवार उतारे. जानें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (Photo- Bandeep Singh)
Akhilesh Yadav (Photo- Bandeep Singh)
social share
google news

UP Byelection News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर आक्रामक पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) कार्ड खेलते हुए आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस बार पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों को दी हैं. 9 सीटों में से 4 पर मुसलमान उम्मीदवार होंगे. इसके अलावा, 3 सीटें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और 2 सीटें दलित समुदाय के उम्मीदवारों को सौंपी गई हैं. यह कदम सपा द्वारा अपने चुनावी गठबंधन को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.