लेटेस्ट न्यूज़

UP उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट, अखिलेश ने गाजियाबाद और खैर से इन्हें दिया टिकट

UP Byelection News: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि उपचुनाव के मद्देनजर सपा ने अपने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

UP Byelection News: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि उपचुनाव के मद्देनजर सपा ने अपने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. सपा ने खैर और गाजियाबद से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि सपा ने गैयाबाद से सिंह राज जाटव और खैर से चारु कैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. मालूम हो कि यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है. मगर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा है और सपा को बाहर से समर्थन देने की बात कही है. ऐसे में जिन 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है, वे सभी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे.