लेटेस्ट न्यूज़

सपा के गढ़ को बचाने के लिए चाचा की शरण में अखिलेश, शिवपाल यादव को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी अभी से तेज हो गई है. चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी राणनीति बना रही है और प्रत्याशियों को भी चेहरे तय करने में भी जुटी हुईं हैं. इसी कड़ी में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर आई है. चर्चा है कि आजमगढ़ (Azamgarh) से समाजवादी पार्टी शिवपाल (Shivpal Yadav) यादव को उतार सकती है.