UPTak Baithak Logo

मस्जिद शहीद होने पर बच्चे सहमे हुए हैं, मां-बहनों... संभल में बुलडोजर एक्शन के बाद सपा सांसद बर्क का छलक उठा दर्द!

SP MP Ziaur Rahman Bark News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कसेरुआ गांव में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन द्वारा मुस्तफा कादरी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

SP MP Ziaur Rahman Bark News
SP MP Ziaur Rahman Bark News (File Photo)
social share
google news

Sambhal Mosque Demolition News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कसेरुआ गांव में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन द्वारा मुस्तफा कादरी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है. वहीं समाजवादी पार्टी के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे कानूनी प्रयासों और गुहारों की अनदेखी बताया है. वहीं प्रशासन का दावा है कि मस्जिद कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर बनी थी और न्यायालय के आदेश के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी और प्रशासनिक दावों के बीच बहस तेज हो गई है.