लेटेस्ट न्यूज़

पटना कोचिंग फायरिंग केस में खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार, अब इसपर गांव के लोगों का रिएक्शन आया सामने

ADVERTISEMENT

Patna Firing Case: पटना में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्डों प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया है. प्रदीप मैनपुरी का रहने वाला है और ग्रामीणों के अनुसार वह शांत और धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति है.

social share
Google CTA

Patna Firing Case: पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच हुए विवाद ने अब एक गंभीर घटना का रूप ले लिया है. हाल ही में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्डों, प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार किया है. इनमें से प्रदीप उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गड़िया गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना अब लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.