UPTak Baithak Logo

'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा... संभल में मुस्तफा कादरी मस्जिद पर जब चल रहा था बुलडोजर, तब अंदर क्या-क्या मिला?

संभल के कसेरुआ गांव में प्रशासन ने कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी कथित अवैध मुस्तफा कादरी मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया. मौके से मिले पोस्टर और झंडे की जांच में जुटी पुलिस. इलाके में 4 थानों की फोर्स मुस्तैद.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कसेरुआ गांव स्थित मुस्तफा कादरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था. इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दो बुलडोजर और एक क्रेन की मदद से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई घंटे तक यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली.