UPTak Baithak Logo

कमलेश बिंद का तो हो गया एनकाउंटर, लेकिन 'कटरा गैंग' का सरगना 1 लाख का इनामी शंकर पांडे अभी तक कैसे है फरार?

गाजीपुर के विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर पत्नी मनीषा और संजय निषाद ने उठाए सवाल. जानिए 1 लाख के इनामी और कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे की पूरी क्राइम कुंडली और राजनीतिक जुड़ाव के आरोप.

ADVERTISEMENT

Shankar Pandey
Shankar Pandey
social share
google news

गाजीपुर के विनीत राय हत्याकांड मामले ने पूरे पूर्वांचल को थर्रा कर रख दिया है. इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यहां अभी भी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करने वाले गैंग संचालित हैं? बताया जा रहा है कि कटरा गैंग ने पुलिस को चुनौती देते हुए 29 साल के होटल कारोबारी विनीत राय को गोलियों से भून दिया. एक तरफ जहां लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर बवाल मच रहा था, इसी बीच इस हत्याकांड के एक आरोपी कमलेश बिंद (कमलेश चौधरी) के एनकाउंटर की बड़ी खबर सामने आई. इस एनकाउंटर के बाद विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष तक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.