लेटेस्ट न्यूज़

मां नहीं रही और अपनों ने फेर लिया मुंह... 8 साल के मासूम ने श्मशान में जो किया, देखकर इमोशनल हो गए कई लोग

गोंडा में महिला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने शव लेने से इंकार कर दिया. ऐसे में हिंदू संगठनों और प्रशासन की मदद से 8 साल के मासूम बेटे ने अपनी मां का अंतिम संस्कार कर उन्हें मुखाग्नि दी.

ADVERTISEMENT

Shamshan
Shamshan
social share
Google CTA

गोंडा, उत्तर प्रदेश: कहते हैं कि दुनिया में मां का साया उठ जाने से बड़ा कोई दुख नहीं होता. उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. यहां जिला अस्पताल में एक बेसहारा महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने शव लेने से साफ मना कर दिया. आखिरकार 24 घंटे के इंतजार के बाद, हिंदू संगठनों की मदद से 8 साल के मासूम बेटे ने अपनी मां का अंतिम संस्कार कर उन्हें मुखाग्नि दी.