UPTak Baithak Logo

किसानों की सालों पुरानी समस्या चुटकियों में खत्म! सीएम योगी ने फसल बर्बाद करने वाली नदी का कर दिया बंदोबस्त

गोंडा के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाघरा नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्यों और मटियारी घाट पर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दी है. इस फैसले से हजारों एकड़ कृषि भूमि बाढ़ से सुरक्षित होगी.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath
social share
google news

गोंडा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने का बड़ा फैसला लिया है. घाघरा नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम और मटियारी घाट में लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. इससे हजारों एकड़ खेती की जमीन हर साल आने वाली बाढ़ से सुरक्षित रहेगी और किसानों को भारी नुकसान से मुक्ति मिलेगी.