लेटेस्ट न्यूज़

संभल सांसद बर्क पर धड़ाधड़ हुए कई केस तो सीधे अमित शाह से मिलने के लिए मांगा वक्त! सूत्रों ने ये सब बताया

संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क पर कई केस दर्ज होने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा. सूत्रों ने इस मुलाकात की वजह बताई.

ADVERTISEMENT

संभल सपा सांसद
संभल सपा सांसद
social share
Google CTA

Sambhal news: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही यहां के स्थानीय सांसद जिया उर रहमान बर्क पुलिस-प्रशासन के निशाने पर हैं. बर्क पर पहले संभल हिंसा को लेकर केस दर्ज हुआ. इसके बाद बिजली विभाग ने उनके घर में मीटर से हेरफेर कर बिजली चोरी करने का आरोप मढ़ दिया. बात सिर्फ आरोप तक ही सीमित नहीं रही. बर्क के खिलाफ बकायदा बिजली चोरी का केस हुआ और बिजली चोरी के आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया गया. कथित बिजली चोरी के लिए उनके आवास की बिजली भी काट दी गई. बर्क और उनके परिवार ने आरोप लगाया कि योगी सरकार उन्हें निशाना बना रही है और इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है कि संभल सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा है.