I-PAC से समाजवादी पार्टी का किनारा, ममता और स्टालिन की हार के बाद अखिलेश यादव ने बदला मन! अब कौन संभालेगा चुनाव प्रबंधन?
UP Political News: ममता बनर्जी और स्टालिन की चुनावी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी I-PAC से दूरी बना ली है. अब सपा अपने स्वयं के तंत्र पर भरोसा करेगी.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (Photo by- Chandradeep Kumar/ ITG)
UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी रणनीतियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी ने देश की सबसे चर्चित चुनाव प्रबंधन कंपनी I-PAC से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब अखिलेश यादव चुनाव प्रबंधन के लिए किसी बाहरी एजेंसी के बजाय 'अपनों' पर ही भरोसा करेंगे.