लेटेस्ट न्यूज़

जेल से रिहा होने के बाद आजम खान बोले- ‘मेरी तबाहियों में मेरे अपनों का बड़ा योगदान है’

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 27 महीने बाद शुक्रवार, 20 मई को जेल से रिहा हुए. रिहाई के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 27 महीने बाद शुक्रवार, 20 मई को जेल से रिहा हुए. रिहाई के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की.

प्रेसवार्ता के दौरान जब खान से पूछा गया कि उनका नाम नेता प्रतिपक्ष में क्यों नहीं है तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं उससे बड़ा नेता हूं. उपचुनाव लड़ने के सवाल पर खान ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे.

एसपी नेता ने कहा,

“हाई कोर्ट के कुछ फैसलों में और सुप्रीम कोर्ट से शत प्रतिशत मामलों में जिस तरह हमें इंसाफ मिला है उसमें यही कहा जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट ने विधाता की तरफ से जो शक्ति उसको मिली थी उसका सही और जायज इस्तेमाल किया.”

आजम खान

उन्होंने आगे कहा, “अभी मेरे लिए BJP, BSP और कांग्रेस इसलिए बहुत बड़ा सवाल नहीं है क्योंकि मुझ पर, मेरे परिवार और मेरे लोगों पर हज़ारों की तादाद में जो मुकदमें दायर किए हैं उसमें मैं कहूंगा कि मेरी तबाहियों में मेरा अपना हाथ है. मेरे अपनों लोगों का बड़ा योगदान है. मालिक उन्हें सदबुद्धि दे.”

खान ने कहा, “एनकाउंटर की धमकी मिली है. मैंने यह साबित करने की कोशिश की है कि मेरी ईमानदारी संदिग्ध नहीं है. मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला.”

उन्होंने कहा, “मुसलमानों को सजा मिल रही है वो उनको वोट के अधिकार पर मिल रही है.”

एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, “मुझे इतना कोरोना हुआ, मैं तब भी नहीं मारा, मेरे चाहने वालों ने बहुत कोशिश की.”

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट्स के साथ)

आजम खान से जेल से बाहर कुछ इस अंदाज में मिले शिवपाल यादव, मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल