प्रतीक और अखिलेश को अपनी दों आंखें बताने वाली मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की कहानी
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया.…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया. साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी (Mulayam second wife) थीं. मुलायम की पहली पत्नी (Mulayam Singh Yadav first wife) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां (Akhilesh Yadav mother) मालती देवी का 2003 में निधन हो जाने के बाद ही साधना गुप्ता की असल में मुलायम के साथ सार्वजनिक जीवन में एंट्री हुई थी. इससे पहले कम ही लोगों को साधना गुप्ता की कहानी पता थी. यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक मुलायम परिवार की तल्खियां 2017 चुनाव के ठीक पहले सार्वजनिक हो गईं.